https://www.delhievents.com/2019/12/music-mithila-mahotsav-maithil-patrakar-group-press-club-india-raisina-road.html The Press Club of India, 1, Raisina Road, New Delhi - 110001DD/MM/YYYY
Entry: Free (Seating on First-Come First-Served basis)
Venue: The Press Club of India, 1, Raisina Road, New Delhi - 110001
Venue Info: www.pressclubofindia.org | Map | Central Sectt. Metro Station (Yellow Line & Violet Line)
Event Description: मिथिला महोत्सव - 5 by Maithil Patrakar Group
प्रकाशनार्थ..
अयोध्या, 18 नवम्बर. अयोध्या संगीत घराने के प्रतिनिधि गायक मानस जी महराज आगामी 7 दिसंबर 2019 को दिल्ली के प्रेस क्लब आफ इंडिया में कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. कार्यक्रम का आयोजन मैथिल पत्रकार समूह ने किया है.
देश की राजधानी दिल्ली में मिथिला महोत्सव 7 दिसंबर को मनाया जा रहा है. यह आयोजन प्रेस क्लब आफ इंडिया में संपन्न होगा. इसके आयोजक हैं, मैथिल पत्रकार समूह और मैथिली भोजपुरी अकादमी दिल्ली सरकार. कार्यक्रम में सहयोगी हैं प्रेस क्लब आफ इंडिया और प्रेस एसोसिएशन दिल्ली.
मिथिला महोत्सव में अयोध्या संगीत घराने का प्रतिनिधित्व करेंगे मानस जी महाराज. मालूम हो कि पिछले 1 महीने में सोशल मीडिया के विभिन्न प्रति रूपों में मानस जी को तीन करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा और सुना है.
अयोध्या को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए डॉक्टर राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय पुरातन छात्र सभा प्रयासरत है.पुरातन छात्र सभा ही मानस जी महाराज को प्रमोट कर रही है.
डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने इस कार्यक्रम में मानस जी महाराज के प्रतिभाग करने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे अयोध्या के मंदिरों में सुर,लय ताल से भजन और शास्त्रीय संगीत को संरक्षित करने में मदद मिलेगी.
Related Links: Music



No comments:
Comment Below